पिकनिक मनाने गए 6 दोस्त मे से दो छात्र की की कुंड में डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के जंगल में बसे मुहाड़ी गांव से 500 फिट नीचे खाई में उतरे उसके बाद नीचे बने कुंड में दो छात्र पानी डूब गए। दोनों अपने चार दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान दोनों नहाने के लिए कुंड में उतरे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए।  उसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई  मोके पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव निकालने का प्रयास किया पर अंधेरा होने के कारण सफलता नही मिली।

घटना इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के मुहाडी गाँव की है जहाँ इंदौर के रहने वाले छह छात्र  पिकनिक मनानै पहुचे थे और कुंड में नहाते समय यह हादसा हो गया ।वही देर रात पुलिस के साथ  एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी शुरू की। रात हो जाने के कारण दोनों का पता नहीं चला सका । सोमवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विक्रम सिंह सोलंकी के अनुसार रविवार सुबह 6 दोस्त इंदौर से पिकनिक मनाने के लिए मुहाड़ी गाव में बने मुनादी फाॅल गए थे। दोपहर करीब 1 बजे 5 दोस्त नहाने के लिए अंदर खाई में उतरे। गहराई में जाते ही हसन खान और नाजिम खान पानी में डूब गए। साथ में मौजूद दोस्त तालीम अमन व अन्य दो दोस्तों ने ग्रामीणों को सहायता के लिए बुलाया।
कम्पेल चौकी को भी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण टीम सुबह सर्च अभियान चलाएगी। पुलिस के मुताबिक सभी छात्र थे। कुछ 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे। कुछ एनआईआईटी की तैयारी कर रहे थे। अभी सभी के परिजन आने के बाद कुछ जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version