इंदौर के अरिहंत कला श्री अपार्टमेंट में चोरों ने मचाया गदर, ब्रांच मैनेजर, आईटी कर्मचारी और व्यापारी के फ्लेट में चोरी. रहवासियों में आक्रोश पुलिस नहीं करती गश्त, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
कनाड़िया थाना क्षेत्र की घटना
इंदौर भिचौली मर्दाना स्थित अरिहंत कला श्री अपार्टमेंट के तीन फ्लेटो में चोरों ने धावा बोला और लाखों का माल लेकर चले गए। तीनों फ्लेट से बदमाश लाखो का माल ले गए हैं।
कनाड़िया पुलिस ने देवास मे मेडीक्लेम कंपनी के ब्रांच मैनेजर मनीष पथरोलिया, आईटी कंपनी के कर्मचारी नंदकिशोर गुप्ता औऱ व्यापारी विष्णुप्रसाद तिवारी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। पथरोलिया ने पुलिस को बताया कि चोर उनके फ्लेटों में रात 3 बजे करीबन घुसे। पथरोलिया के फ्लेट से अलमारी से सोने के एक जोड झुमके, गले की जंजीर 15 ग्राम, एक जोड टॉप्स 5 ग्राम, 4 चूडी 20 ग्राम, दो अगुंठी 10 ग्राम, मंगल सुत्र 5 ग्राम, 2 जोड चांदी की पायजेब 100 ग्राम, दो जोड चांदी की बिछिया और नकदी भी ले गए हैं। वहीं मल्टी मे रहने वाले नन्दकिशोर गुप्ता के घर मे रखी एक सोने की चेन 15 ग्राम, एक जोड कंगन 10 ग्राम, दो सोने की अंगुठी, माथे का टिका, नथनी, एक जोड चांदी की पायजेब, दो जोड चांदी की बिछिया, दो हाथ घडी टायमेक्स व टाईटन की तथा नगदी रुपए ले गए। वहीं विष्णु प्रसाद तिवारी के घर से चांदी की दो जोड पायजेब वजनी 250 ग्राम तथा नगदी रुपए चुराकर ले गए हैं। पथरोलिया के अऩुसार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश आते दिखे हैं। उनके हिलिए भी कैद हुए हैं। पुलिस को फुटेज सौंप दिए हैं। उधर कनाड़िया के ही शुभगिलोरी में रहने वाले जयपाल जैन के घर भी चोरी हुई है। चोर यहां से सोने के जेवर औऱ सामान ले गए हैं।
