निर्जला व्रत रख छत पर चांद का इंतजार कर पूजा की तैयारी कर रही थी पत्नी ,पति ने उठाया खौफनाक कदम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

करवा चौथ का निर्जला व्रत रख अपनी पति की लंबी उम्र के लिए छत पर चांद का इंतजार कर पूजा की तैयारी कर रही थी पति को जब नीचे घर में पूजा के लिए बुलाने पहुंची तो देखकर उसके होश उड़ गए सब इंजीनियर पति फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया

दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर का है यहां रहने वाले सब इंजीनियर निलेश ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने बताया कि निलेश सब इंजीनियर था और करवा चौथ के दिन जब पत्नी छत पर पूजा की तैयारी कर रही थी इसी दौरान निलेश ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया पुलिस ने सूचना के बाद मर्ग कायम कर लिया है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी

Exit mobile version