इंदौर में निवेश कर दो गुना लाभ देने के नाम से कई लोगो के अपना शिकार बना चुके तीन ठगोंरो पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है जहाँ आरोपी 1 करोड़ 90 लाख रुपये को अंजाम दे चुके है
दरअसल तुकोगंज थाना पुलिस ने ट्रेजर आइलैंड मॉल में स्थित मेघापोलिस स्क्वेयर प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट के नाम पर दोगुना का लालच देकर कई लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया था जिस पर पुलिस ने आरोपी राघव सेठी ,रोहन सेठी और प्रमोद सेठी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है बता दें कि निवेश के नाम पर लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक की राशि लोगों से ठगने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस को मिली शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है
