बिचोली स्थित श्री वैष्णो धाम पर करवा चौथ का आयोजन मे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रविवार को इंदौर के बिचोली स्थित श्री वैष्णो धाम पर करवा चौथ का आयोजन रखा गया, इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान करवा चौथ के उपलक्ष्य में कथा और भजन का भी आयोजन किया गया। वही आयोजन में तरह तरह की प्रतियोगिता भी रखी गई थी।

दरअसल इंदौर के श्री वैष्णो धाम मंदिर में विगत 15 वर्षों से करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों से हिस्सा लेने पहुंचती है। रविवार को करवा चौथ के उपलक्ष में बिचोली स्थित श्री वैष्णो धाम पर करवा चौथ का विशेष आयोजन रखा गया। जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई। वहीं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें खासकर बेस्ट थाली सजा, बेस्ट मेहंदी और मिसेस करवा चौथ 2021 के साथ ही रिटर्न गिफ्ट और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा कथा के साथ ही भजनों का भी आनंद लिया गया।

श्री वैष्णो धाम की दीप्ति शर्मा ने बताया की कार्यक्रम विगत 15 वर्षों से सतत किया जा रहा है। जिसमें दूर-दूर से महिलाएं हिस्सा लेने पहुंचती है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण काल के चलते सीमित संख्या में महिलाएं शामिल हुई। वही कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा पालन किया गया।

Exit mobile version