धोखाधड़ी से परेशान व्यापारी ने जहर खाकर दी जान सुसाइड़ से पहले जारी किया विडियो

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मकान की सौदेबाजी में धोखाधड़ी से परेशान एक व्यापारी नेजहर खाकर जान दे दी। सुसाइस करने के पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर पांच लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले 46 वर्षीय वाहिद शाह ने सुबह जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास से जो वीडियो मिला है, उसमें व्यापारी का कहना है- मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। इसके जिम्मेदार सिर्फ जुबेद, जावेद, मुनव्वर फातमा, नाज फातमा और कटलावदा वाले हाफिज साहब हैं। इन्होंने बर्बाद कर दिया।

दरसल घटना चंदन नगर थाना छेत्र के ग्रीन पार्क कालोनी की है यह रहने वाले 46 वर्षीय वाहिद में जहर खाकर खुदखुशी कर ली सुसाईड के पूर्व वाहिद ने एक वीडियो बनाया जिसमे उसने पैसा देने के बाद मकान पर कब्जा नही मिलने की बात कही वाहिद का होजयरी आइटम का अच्छा कारोबार था। उन्होंने 50.50 लाख में आरोपियों से तीन मंजिला मकान का सौदा किया। आरोपियों ने कहा मकान पर 46 लाख का लोन है, इसलिए वाहिद ने 4.50 लाख नकद दिया। बाकी का लोन वाहिस भरने वाले थे। फिर उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में किस्त ना भरने से इंट्रेस्ट 1.58 लाख बढ़ गया है, आरोपी ने 4 लाख और लिए।फिर वाहिद ने 34 हजार रुपए महीने की 12 किस्तें भर दी। ओर जब मकान का लोन क्लियर करने के कागज मांगे तो अरोपी आना-कानी करने लगे। बाद में जब फ्रॉड का पता चला।तो कई जगह शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार तंग आकर वाहिद ने सुसाइड कर लिया।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों का डाटा खंगाल रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अरोपियो पर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version