इंदौर विजय नगर पुलिस ने वन्य जीव की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों के पास से रेड सैंड बोआ नामक प्रजाति का सांप बरामद किया गया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपए में है।
दरअसल विजय नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ युवक इंदौर में आ रहे हैं जिनके पास दुर्लभ प्रजाति का सांप है,सूचना के आधार पर रेडिसन चौराहे पर चेकप्वाइंट लगाया गया था वही बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों रोककर उनकी तलाशी ली गई तो इन युवकों के पास से डब्बे में बंद एक रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप बरामद किया गया दरअसल इस सांप की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है ऐसी भ्रांति है कि इस का उपयोग टोने टोटके व पुरुषार्थ बढ़ाने की दवाइयों में किया जाता है जिसके चलते इस सांप की कीमत करोड़ों में जाती है इसी के चलते इस सांप की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है वहीं आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द किया है
