कुख्यात गुंडे ने छोड़ी अपराध की दुनिया और आम जनता की तरह जीने की इच्छा कि जाहिर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
कुख्यात गुंडे ने छोड़ी अपराध की दुनिया और आम जनता की तरह जीने की इच्छा कि जाहिर

शहर में बढ़ते अपराध और बढ़ते अपराधियों को अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब सख्त नजर आ रही है। इसके रुझान अब दिखने लगे है। इसी के चलते इंदौर के खजराना इलाके के शातिर बदमाश ने पुलिस थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि वह अच्छा जीवन यापन करना चाहता है, जिसको लेकर थाना प्रभारी ने उसकी हर संभव मदद करने की बात कही है।

दरअसल इंदौर के खजराना इलाके में अवैध शराब और मारपीट जैसे 24 अपराध में शामिल कुख्यात आरोपी भय्यू सुरीला अब अच्छा जीवन यापन करने की गुहार पुलिस थाना प्रभारी खजराना दिनेश शर्मा से लगा चुके है। आरोपी ने थाना प्रभारी को लिखित में आवेदन दिया है कि वह अब आम लोगों की तरह सादगी पूर्ण जीवन जीना चाहता है।और, अपराध की दुनिया से तौबा कर चुका है। जिसकी सराहना करते हुए थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने आरोपी की हर संभव मदद करने की बात कही है।

गौरतलब है कि यह कहावत इंदौर खजाना इलाके में चरितार्थ हुई है, सुबह का भूला शाम को घर आ तो उसे भुला नहीं कहा जाता है। क्योंकि अपराध की दुनिया को छोड़ कर दोबारा आम जिंदगी में लौटना काफी मुश्किल है। लेकिन, इसका प्रयास जरूर किया जा सकता है। यह प्रयास इंदौर के खजराना के की कुख्यात गुंडे भय्यू सुरीला ने की है।

Exit mobile version