शहर में दहेज प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीती सुबह भी महिला थाने में दो बहुओं ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई है। एक बहु को 25 लाख रुपए के लिए सताया जा रहा था, तो वहीं दूसरी युवती को इंजीनियर पति भारत से लेकर जर्मनी तक प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता ने इंदौर से पहले जर्मनी में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार फरियादी दोनों ही युवती इंदौर की रहने वाली है। उसका ससुराल भोपाल में डिफेंस सिटी सीआरपीएफ कैंपस में है। उसकी शिकायत पर पति रोहित दुबे, ससुर रमन प्रसाद और सास रजनी दुबे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी रोहित से हुई थीं। रोहित और युवती दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी के बाद दोनों पति पत्नी पुणे में नौकरी करने चले गए। बाद में जर्मनी चले गए। पीड़िता का आरोप है कि पुणे भोपाल और जर्मनी तीनों ही जगह पति ने उसे जमकर मारपीट करता था। इतना ही नहीं घर का सामान भी तोड़ फोड़ देता था। पति उससे पैसों की मांग करता था। इतना ही नहीं चरित्र पर भी शंका की जाती थी। पीड़िता का कहना है कि जर्मनी में उसके साथ मारपीट की गई तो उसने वहां की पुलिस में भी शिकायत की थी। इसी तरह दूसरे मामले में शिकायत पर पति अंकुर सिंह चौहान और ससुर रविंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है। आरोपी प्रिंस यशवंत रोड के निवासी है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी को 6 महीने ही बीते हैं। ससुराल वाले कार और 25 लाख रुपए के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
