इंदौर में जमीन के जादूगरों का खेल अब पुलिस खत्म करने की तैयारी में है, बीते दिनों इंदौर के भंवर कुआं इलाके में मंदिर की जमीन को कॉलोनी काटकर बेचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
दरअसल इंदौर के भवर कुआं इलाके में मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉट की बिक्री करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पिपलिया राव स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से गणेश धाम कॉलोनी के नाम पर बेचा जा रहा है, जिसके बाद लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राधेश्याम पिता मथुरा लाल कुमावत को भंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
