चोरो ने चने के गोदाम मे की 3 लाख से अधिक कीमत का माल चुराकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पालदा औद्योगिक क्षेत्र विनीत इंटरप्राइजेज गोदाम में चोरी की वारदात सामने आई है… यहां चने के गोदाम से चोर तीन लाख से अधिक की कीमत का चना ही चुरा कर ले गए …वारदात में शामिल बदमाश बकायदा एक बड़े वाहन को लेकर वारदात को अंजाम देने आए थे… जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है… पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है… यहां चोरों ने चने के गोदाम में हाथ साफ करते हुए 3 लाख से अधिक की कीमत का माल चुरा लिया… बदमाश अपनी पूरी तैयारी के साथ आए थे.. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है …जिसमें गोदाम के बाहर बकायदा एक बड़ा वाहन पहुंचता है.. जिसमें से कई लोग उतर गए गोदाम में दाखिल होते हैं और वारदात को अंजाम देकर रवाना हो जाते हैं …गोदाम संचालक को अगले दिन स्थानीय व्यापारियों ने शटर टूटा हुआ दिखाई देने की सूचना दी …जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई ।

Exit mobile version