इंदौर में हो रही थी मदर चाइस घी की रि -पैकिंग …! छापा :पुलिस में प्रकरण दर्ज …

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में  मंगलवार को पालदा में श्रीराम मिल्क एंड डेयरी इंडस्ट्रीज के परिसर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आकस्मिक जांच की l कारखाने में रिपैकिंग की आड़ में मिलावटी घी बनाए जाने का संदेह है। इसे लेकर एफडीए ने कारखाने के मालिक नरेंद्र गुप्ता के खिलाफ भंवरकुआं थाने पर एफआइआर दर्ज कराई है। साथ ही यहां से घी के अलग-अलग नमूने जांच में लिए हैंl मौके से 4200 किलो अमानक स्तर का घी  बरामद किये जाने का समाचार है l

छापामार कार्यवाही  करने गये विभागीय  दल ने पाया कि कारखाना मालिक बड़े पैकिंग में घी के डिब्बे लेकर उन्हें छोटे डिब्बों में मदर चाइस नाम से अपने ब्रांड से रिपैकिंग करता था। बड़े डिब्बों की रिपैकिंग तो ठीक, लेकिन कारखाने पर एक किलो वजन का पैकिंग घी लेकर बाद में उसकी भी रिपैकिंग की जाती थी। इस पर जांच अधिकारियाें को संदेह हुआ कि यहां घी में मिलावट की जाती है। जब कारखाना मालिक गुप्ता से छोटी पैकिंग का घी लेकर उसे रिपैकिंग करने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच दल ने यहां से गाय और भैंस के लूज घी, मिल्क क्रीम, मदर चॉइस देसी घी के पांच नमूने लिए।…

Exit mobile version