प्लाट दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी , तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.. एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है ।

इंदौर में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं… ताजा मामला शहर भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है …जहां गणेश नगर में एक महिला से साथ प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है …अनीता अरोरा नामक महिला ने इस संबंध में भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी… शिकायत में बताया गया है कि श्रीराम जगदाले, राजेश जगदाले और सुमन जगदाले नामक तीन लोगों ने महिला को गणेश नगर में प्लाट दिलाने के नाम पर सौदा किया था ..जिसके एवज में राशि भी वसूल कर ली गई थी… लेकिन प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया गया …महिला की शिकायत के बाद इन तीनों ही लोगों के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है ।

Exit mobile version