चैतन्य भारत संस्था द्वारा राजवाड़ा पर सीडीएस बिपिन रावत की शहादत में श्रद्धांजलि अर्पित की..

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान हादसे में शहीद हुए, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर पूरा देश उनके शोक जता रहा है। वही इंदौर में चैतन्य भारत समाजसेवी संस्था ने इंदौर की हृदय स्थली राजवाड़ा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की..

दरअसल देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर हादसे में बुधवार निधन हो गया था। हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल रावत के साथ 14 लोग और सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी निधन हो गया है। वही सीडीएस रावत के निधन के बाद से ही उन्हें देश के प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा चुकी है। इसी के चलते शुक्रवार इंदौर के ह्रदय स्थली राजवाड़ा पहुंचकर, चैतन्य भारत संस्था और इंदौर के आम नागरिकों ने सीडीएस रावत के निधन पर शोक जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

फिलहाल सीडीएस बिपिन रावत की शहादत पर आम नागरिक से लेकर राजनेता तक भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Exit mobile version