बुधवार रात दो सगे भाइयो पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । दोनों घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है
घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की बड़ी भमौरी इलाके की है । यह काम कर लौट रहे है सगे भाई श्रवण ओर बादल पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया । दोनो को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया । जहाँ दोनों उपचार जारी है । दोनों भाईयों को 15 चाकू लगे है
फिलहाल दोनों का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है । जहाँ बादल की हालत गभीर बनी हुई है । हमलावर कौन थे फिलहाल साफ नही हो सका है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तालाश शुरूकर दी है ।
