स्थानीय कनेक्शन को लेकर पकड़ाये 2 आरोपियों से पूछताछ जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ड्रग्स मामले में मुंबई और नासिक से पकड़ाए दोनों आरोपियों से पुलिस स्थानीय कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर रही है। इंदौर आईजी के अनुसार आरोपियों से किसी भी तरह की लिंक मिलती है, हो तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। यहि कारण है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जो सीधे तौर पर ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े हुए है। हालही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नासिक और मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके ड्रग्स सप्लाय में संलिप्ता पाई गई। इंदौर आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार ड्रग्स के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे बड़े स्तर पर गिरफ्तारी हुई है। हालही में पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, स्थानिय लिंक मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version