इंदौर शहर में लगातार अपहरण व दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं वही एक मामला सामने आया है थाना विजयनगर का जहां अपहरण कर दुष्कर्म किया गया वह भी नाबालिक लड़की का
जी हां इंदौर विजय नगर के एक नाबालिग को अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया। बच्ची के परिजनों को उसके गायब होने का पता चला तो परिवार ने विजय नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना का पता चलने पर पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ़्तार कर केस दर्ज कर लिया।
वही एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया, कल शाम को 14 साल की बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने तलाश कर उसके परिचित के यहां से बच्ची को बरामद किया।मेडिकल और जांच पड़ताल में पता चला की उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके ख़िलाफ़ अपहरण और दुश्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
