कलेक्टर ने किया शहर की मंडियों का निरीक्षण, जल्द मंडी व्यापारी ओर कर्मचारियों को लगेंगे,कोविडशील्ड के टीके

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के इसको देखते हुए लोगों को टीकाकरण लगाने की कवायत जिला प्रशासन द्वारा तेज कर दी गई है जिसके मद्देनजर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इंदौर के प्रमुख मंडियों का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने किस तरह से मंडी के कर्मचारी और व्यापारियों को व्यवस्थित टीकाकरण किया जा सके इसको लेकर चर्चा की।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इंदौर में 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन के निर्देश केंद्र सरकार ने जारी किए हैं और जल्द ही उनका निशुल्क वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा,,,,, इसको लेकर इंदौर जिलाधीश ने कहा कि इंदौर के सभी वार्डों पर एक निशुल्क टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है वार्ड में निशुल्क टीकाकरण खोलने के लिए पूर्व पार्षद वर्तमान पार्षद सभी ने इस काम के लिए सहयोग किया है,,,, इसके साथ-साथ इंदौर के छावनी अनाज मंडी चोइथराम सब्जी मंडी लक्ष्मीबाई मंडी में व्यापारी और कर्मचारियों के लिए टीकाकरण लगाने की चर्चा भी की गई उन्होंने बताया कि मंडी ऐसा सेंटर है जहां बहुत अधिक संख्या में लोग आते हैं टीकाकरण की सुविधाजनक हो सके इसको लेकर छावनी अनाज मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल से और लोहा मंडी अध्यक्ष से चर्चा की गई इस दौरान यह तय किया गया है कि इस केंद्र में जितने भी कर्मचारी है उनके परिवार के सदस्य को भी निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा,,हालांकि कलेक्टर ने कहा कि 12:00 बजे के बाद मंडियों का कामकाज कम हो जाता है उस दौरान कर्मचारी और मंडी व्यापारी 45 वर्षों से ऊपर के अपने परिजनों को भी वैक्सीनेशन के लिए ला सकते हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि अगर मंडी में वैक्सीनेशन केंद्र बनाने की योजना सफल हो गई तो दूसरा वैक्सीनेशन भी यहीं पर किया जाएगा,,,, जोकि मंडी कर्मचारी और व्यापारियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। इसी तरह शहर के अन्य जगहों पर भी केंद्र खोलने की चर्चा की गई वही प्रतिदिन टीकाकरण टारगेट की बात करें तो कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 50 हजार के करीब वैक्सीनेशन टारगेट रखा गया है तो उम्मीद की जा सकती है कि 1 माह के दौरान 45 वर्ष के ऊपर शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण किया जा सकता है,,,,वही शहर में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है इस वैक्सीनेशन से उन्हें बड़ा कवच मिलेगा और इस दौरान कोविड-19 होता भी है तो व्यक्ति को पहला डोज लग चुका है जो कोविड19 का शरीर पर असर कम हो जाएगा ।

Exit mobile version