इंदौर के विभिन्न स्मार्ट प्रोजेक्ट के निरीक्षण के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इंदौर की जमकर तारीफ की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इंदौर के विभिन्न स्मार्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया जिसमें राजवाड़ा की क्षत्रियों और 56 दुकान का अवलोकन भी शामिल था,,, निरीक्षण के बाद सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इंदौर की जमकर तारीफ भी की उन्होंने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता का जो अभियान चलाया था उसमें इंदौर ने अद्भुत कार्य किया वही इस कार्य में इंदौर की जनता और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग बताया।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के दौरे को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि सचिव का दौरा बहुत ही अच्छा रहा उन्होंने शहर की प्रगतिशील कार्यों का अवलोकन किया साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का अवलोकन भी किया इस दौरान उन्होंने कई तरह के सुझाव भी दिए ,,,साथ ही उन्होंने इंदौर की स्पेशलिटी है इंदौर में जनता के सहयोग को जोकि कम्युनिटी का पार्टिसिपेंट है इस पर उन्होंने काफी तारीफ की नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में इसे शामिल किया जा रहा है और आने वाले समय में इंदौर नगर निगम और बेहतर काम करता रहेगा जैसे पिछले 4 वर्ष किया था।

Exit mobile version