इंदौर नगर निगम द्वारा राजस्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है, निगम प्रतिभा पाल ने बताया कि राजस्व भरने के लिए आज और कल खुले रहेंगे राजस्व विभाग के काउंटर, साथ ही जब तक लोग लाइन में खड़े रहेंगे तब तक कार्यालय बंद नहीं किया जाएगा।
इस दौरान निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम राजस्व काउंटर पर के सभी ए आर ओ और बिल कलेक्टर सहायक बिल कलेक्टर को भी निर्देशित किया गया है कि पूरे समय काउंटर पर उपस्थित रहे साथ ही सभी को यह निर्देशित किया जा चुका है कि किसी भी तरह की परेशानी राजस्व भरने वाले व्यक्ति को ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए,, हालांकि निगम आयुक्त प्रतिभा पालने कहां की साल के अंतिम दिनों के चलते काउंटर पर हर वर्ष भीड़ रहती है लेकिन कोरोना के चलते इस बार सावधानी के साथ काउंटरों पर लोगों को खड़ा किया जाएगा मास्क और सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा।
