एमआईजी थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट होने से पूर्व योजना बनाते 5 अरोपी गिरफ्तार…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल दो तलवार और गुप्ति जप्त की है एक आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है दरअसल मुखबिर से सूचना मिली थी कि अयोध्या पुरी कॉलोनी के पास कुछ बदमाश हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं जिस पर पुलिस ने दो टीमें बनाकर मौके पर भेजी। जहां आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया वही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा दो तलवारें और धारदार गुप्ति जप्त कि है सभी आरोपी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी हैं फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version