चोइथराम मंडी में फिर हुई लूट की वारदात व्यापारी की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक छीने 10,000 रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की चोइथराम मंडी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामले में मंडी व्यापारी के साथ बदमाश ने आँखों में मिर्ची पावडर झोंक कर हजारों रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है…

इंदौर के चोइथराम मंडी में रोजाना की तरह आज सुबह भी रवि चौधरी नामक व्यापारी व्यापार के लिए मंडी में पहुंचे थे। वह गाड़ी को पार करने के बाद अपनी दुकान की ओर जा रही रहे थे कि तभी अचानक से एक बदमाश ने उनके ऊपर मिर्ची पाउडर फेंक दिया जिससे बदमाश के साथ उनकी हल्की झड़प भी हुई लेकिन तभी पुलिस को आता देख बदमाश फरियादी रवि के बैग में रखे 10,000 रुपये नगद लेकर फरार हो गया। पूरे ही मामले में पुलिस का कहना है कि चोइथराम मंडी में पुलिस का हस्तक्षेप नहीं होता है क्योंकि मंडी परिसर में उनका स्वयं एक नियम है, लेकिन अपराधिक घटना होती है तो पुलिस तत्परता से कार्रवाई करती है।

फिलहाल चोइथराम मंडी व्यापारी के साथ होने वाली अपराधिक घटनाओं से नाराज होकर व्यापारिक संगठन से जुड़े कई सदस्य थाने पहुँचे और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी से मेल मुलाकात की है

Exit mobile version