इंदौर एयरपोर्ट के रुके कार्यो को पूर्ण करने को लेकर सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर विमानतल के रुके कार्यो को पूर्ण करने को लेकर सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में शनिवार शाम इंदौर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की एक बैठक हुई। जहा एयरपोर्ट की प्रस्तावित 20 एकड जमीन को लेकर चर्चा की गई।

सांसद शंकर लालवानी ने इस दोरान कहा कि उक्त जमीन आगामी सप्ताह में एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जाएगी। इसके लिए केंद्र के साथ अब जिला प्रशासन से भी मंजूरी मिल गई है। एक रोड बंद किया जाना है, जिसके लिए विकल्प के रूप में दूसरा मार्ग है। बतादे की कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद यह समिति की पहली बैठक थी जहा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए टर्मिनल निर्माण, इंटरनेशनल कार्गो की शुरूआत सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने पूरे हुए प्रोजेक्ट और रुके प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी, वही इस दोरान सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ हवाई पट्‌टी को 42 हजार 250 मीटर करने का प्रस्ताव भी राज्य शासन को भेज दिया गया है। शासन द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद केंद्र यहां हवाई पट्‌टी बढ़ाएगा, एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा करने की बात सांसद ने कही।वही एयरपोर्ट के निजीकरण पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा द्वारा उठाए गए सवालों पर कहा कि मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। निजीकरण तो तत्कालीन मनमोहनसिंह सरकार के समय से ही चला आ रहा है।

Exit mobile version