इंदौर उज्जैन रोड स्थित टोल नाके पर डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशो को बाणगंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से देसी पिस्टल सहित अन्य हथियार जब्त किए हैं।
बाणगंगा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, की शुक्ला जी के बगीचे के पास कुछ बदमाश डकैती डालने की योजना बना रहे हे। जानकारी लगते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 5 बदमाशो को पकड़ा। आरोपियों के नाम है, भेरू , अमन, चिंटू, राहुल और गोलू है। एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने के अनुसार पकड़ाए आरोपी इंदौर उज्जैन रोड स्थित टोल नाके पर डकैती की योजना बना रहे थे,लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी वारदात होने से बच गई। पकड़ाए आरोपियों से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार जब्त किए है।
