इन्दौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जो प्राइवेट जॉब की आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देता था। बदमाश के पास से दो चोरी के वाहन बरामद हुए है।
शहर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके तहत इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा सभी थाना स्तर पर निर्देश दिए गए हैं कि वाहन चेकिंग की जाए, इसी दौरान परदेशीपुरा थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। जो निजी कंपनी में नौकरी करने कि आड़ में वाहन चोरियों की घटना को अंजाम देता था। बदमाश के पास से पुलिस को दो दोपहिया वाहन जप्त किये हैं। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार बदमाश का नाम विशाल पिता सुभाष चंद्र शर्मा है जो परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। आरोपी एक निजी कंपनी में नौकरी के साथ ही भजन संध्या और सुंदरकांड के आयोजनों में भी हिस्सा लेता था।
