देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 4 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस से जंग, 100 करोड़ रुपये का योगदान देगी ये पेमेंट ऐप

फोनपे कुल मिलाकर अधिकतम 100 करोड़ रुपये का योगदान देगी.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस के खिलाफ इस पेमेंट ऐप ने भी बढ़ाया हाथ, करेगी 100 करोड़ रुपये का योगदान

फोनपे कुल मिलाकर अधिकतम 100 करोड़ रुपये का योगदान देगी.

फोनपे ने बताया कि UPI का इस्तेमाल कर उसके ऐप से 30 अप्रैल 2020 तक पीएम केयर्स में जितने यूज़र्स दान करेंगे, वह हर यूज़र के बदले 10-10 रुपये का अपनी ओर से योगदान देगी.

कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ाई में अब डिजिटल पेमेंट ऐप (digital payment app phonepe) फोनपे ने भी हाथ बढ़ाया है.  फ्लिपकार्ट (Flipkart) की पेमेंट कंपनी फोनपे ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए 100 करोड़ रुपये जुटाने का अभियान शुरू किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूपीआई का इस्तेमाल कर उसके ऐप से 30 अप्रैल 2020 तक पीएम केयर्स (PM-CARES Fund) में जितने उपभोक्ता दान करेंगे, वह हर उपभोक्ता के बदले 10-10 रुपये का अपनी ओर से योगदान देगी.

(ये भी पढ़ें- बड़ी खबर! बदल गया WhatsApp पर Status लगाने का तरीका, कोरोना वायरस है वजह)

कंपनी ने कहा कि कुल मिलाकर वह अधिकतम 100 करोड़ रुपये का योगदान देगी. इससे पहले प्रतिस्पर्धी कंपनी पेटीएम ने शनिवार को इसी तरह की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में 500 करोड़ रुपये के योगदान की बात की थी.

पेटिएम ने भी बताया योगदान देने का लक्ष्यपेटीएम ने एक बयान में कहा कि पेटीएम का वालेट, यूपीआई और पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके पेटीएम के ज़रिए दिए गए हर योगदान या अन्य किसी भी भुगतान के लिए कंपनी अतिरिक्त 10 रुपये का योगदान देगी.

(ये भी पढ़ें- जियो का शानदार ऑफर! 21 रुपये के रिचार्ज पर पाएं दोगुना 4G डेटा, कॉलिंग के लिए भी फायदा) 

पेटीएम अध्यक्ष मधुर देवड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए उठाए गए सभी राहत कदमों में सरकार की मदद करके अपना कर्तव्य पूरा करना हमारे लिए सम्मान की बात है. हम उम्मीद करते हैं कि लोग खुलकर पीएम केयर्स के लिए दान देंगे और जिंदगियां बचाएंगे. देश में अबतक कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 98 लोग अबतक ठीक या डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. जानकारी के लिए बता दें कि देश में मरीजों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 7:51 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑