देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 25 बार पढ़ी गई

कोरोना का इलाज ढूंढ़ने के लिए FB के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग देंगे 2.5 करोड़ डॉलर

फेसबुक अमेरिकी उद्यमी और माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा इस समय अपना समय और धन परमार्थ कार्य पर लगा रहे हैं.

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना का इलाज ढूंढ़ने के लिए फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग देंगे 2.5 करोड़ डॉलर

फेसबुक

अमेरिकी उद्यमी और माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा इस समय अपना समय और धन परमार्थ कार्य पर लगा रहे हैं.

फेसबुक (facebook) के संस्थापक मार्ग ज़करबर्ग (mark zuckerberg) और उनकी पत्नी ​प्रिसिला चान की ओर से परोपकार के लिए गठित संगठन​ चान ज़करबर्ग इनीशिएटिव ने कोरोना वायरस से फैलने वाली बीमारी का उपचार खोजने के लिए बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाने और 2.5 करोड़ डालर की राशि का योगदान करने की घोषणा की है.

अमेरिकी उद्यमी और माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा इस समय अपना समय और धन परमार्थ कार्य पर लगा रहे हैं. चान ने अमेरिकी टीवी चैनल CBS पर गाइल किंग के साक्षात्कार कार्यक्रम ‘सीबीएस दिस मार्निंग’ में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 संबंधी चान जुकरबर्ग इनीशिएटिव के निर्णय की जानकारी दी.

(ये भी पढ़ें- Jio का बेहद सस्ता रिचार्ज, महीने भर के लिए मिलेगी फ्री कॉलिंग और डेटा भी..)

उन्होंने कहा कि मुझे ये बाताते हुए वास्तव में बहुत गर्व हो रहा है कि हम कोरोना वायरस का इलाज खोजने में तेजी लाने के प्रयासों में गेट्स और अन्य के साथ शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने बताया के वे लोग ये सहायता चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के एक ऐसे समूह को दे रहे है जो उन सभी ज्ञात औषधियों की परख और विश्लेषण करेगा जो कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार में कारगर हो सकती है.(ये भी पढ़ें- गूगल पर भूलकर भी ना Search करें Coronavirus से जुड़ी ये 5 बातें, मुश्किल में पड़ सकते हैं आप)

इसका उद्देश्य इस बीमारी के उपचार के तरीके ढूंढने में तेजी लाना है. चीन से शुरू कोरोना वायरस से दुनिया भर में लाखों लोग संक्रमित हुए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 20 हज़ार से भी ज़्यादा हो गई है. अकेले अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 29, 2020, 3:00 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑