देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 2 बार पढ़ी गई

जालसाजों ने बनाई PM CARES Fund की फर्जी UPI ID, योगदान देते समय रखें ध्यान

स्पैमर्स ने PM Care फंड की फेक UPI ID बनाई है. स्कैमर्स ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) की फर्जा UPI आईडी बनाई है, जिससे लोगों झांसा देकर उन्हें चूना लगाया जा सके...

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
सावधान! जालसाजों ने बनाई PM CARES Fund की फर्जी UPI ID, योगदान देते समय ज़रूर दें ध्यान

स्पैमर्स ने PM Care फंड की फेक UPI ID बनाई है.

स्कैमर्स ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) की फर्जा UPI आईडी बनाई है, जिससे लोगों झांसा देकर उन्हें चूना लगाया जा सके…

इंडिया में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से डिजिटल पेमेंट सिस्टम बहुत आसान हो गया है. किसी की सिर्फ UPI ID जानकर सीधा उसके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का प्रोसेस काफी सरल है. लेकिन इसी का सहारा लेकर स्कैमर्स (scammers) खूब फर्जीवाड़ा भी कर रहे हैं और अब जालसाजों ने PM CARES FUND के UPI ID का सहारा लिया है. दरअसल स्कैमर्स ने पीएम केयर्स फंड की फर्जा UPI आईडी बनाई है, जिससे लोगों झांसा देकर उन्हें चूना लगाया जा सके.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने लोगों को अलर्ट करने के लिए ट्वीट किया है. इसमें PM Care के फर्जी UPI आईडी के बारे में जानकारी दी गई है. ट्वीट के मुताबिक PM CARES Fund की सही UPI ID ‘pmcares@sbi’ है.

(ये भी पढ़ें- PM CARES Relief Fund: कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए ऐसे आप भी कर सकते हैं योगदान)

स्पैमर्स ने इसी से मिलती-जुलती फर्जी UPI आईडी ‘pmcare@sbi’ बनाई है,  जो डोनेशन करते वक्त लोगों को कंफ्यूज़ कर रही है. ध्यान से देखें तो फर्जी ID में ‘s’ गायब है. ऐसे में डोनेशन करते समय इस बारीकी को ध्यान में रखें और सही UPI ID पर ही डोनेशन दें.

क्यों ज़रूरी होती है UPI?

हर अकाउंट के साथ एक UPI ID लिंक रहती है. जब भी आप बैंक अकाउंट के लिए UPI  आईडी सेटअप करते हैं तो एक यूनीक ID क्रिएट होती है. तो अगर कोई आपके अकाउंट में पैसे डालने को कहता है तो आपको उसे अपनी सही ID देनी पड़ती है. गलत स्पेलिंग या गलत आईडी पर भेजे गए पैसों का किसी अनजान अकाउंट में ट्रांसफर होने का खतरा रहता है.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर, फ्री हुए ये 4 पॉपुलर पेड चैनल) 

पीएम मोदी (PM Modi) ने भी शनिवार को PM Care Fund का ऐलान किया ताकि देश के नागरिक इसमें अपनी स्वेच्छा से कुछ योगदान कर सकें. पीएम मोदी ने इस फंड के ज़रिए 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जिससे संकट के समय किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके और जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 2:37 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑