मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दो टूक- पाबंदियों का पालन करें महाराष्ट्र के लोग, वरना दोबारा लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन
मुंबई. देश में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र झेल रहा है. यहां पर 95 हजार के करीब मरीजों की संख्या हो गई है, जबकि 3500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है.
मुंबई. देश में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र झेल रहा है. यहां पर 95 हजार के करीब मरीजों की संख्या हो गई है, जबकि 3500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच में ढील मिलने के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है. ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने और बिना मास्क के दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.
उद्धव ठाकरे ने लोगों से पाबंदियों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘अगर लोग पाबंदियों का सम्मान करने में विफल रहे, तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है.’
सीएम ने कहा कि लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग हम केंद्र से कर चुके हैं. शटडाउन की वजह से कई लोग फिर से अपनी ड्यूटी शुरू नहीं कर पा रहे हैं.
भायखला मार्केट में ऐसे उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
इस बीच गुरुवार को अनलॉक के तहत मिली ढील के बाद हालात का जायजा लेने के लिए Time News की टीम ने बोरीवली व मीरा रोड का दौरा किया.इसके मार्केट के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं. बाजार में आए लोग एक दूसरे से सटे खड़े दिखे.
महाराष्ट्र में कितने केस?
महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 94041 हो गई है. 46074 एक्टिव केस हैं, जबकि 3438 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 44517 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा मामले
भारत में अकेले महाराष्ट्र में चीन से अधिक मामले हैं. चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 83 हजार, जबकि मौतों की संख्या 4634 है. चीन में अब 60 से भी कम लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है, जबकि शेष लोगों को ठीक होने के बाद अस्तपाल से छुट्टी दी जा चुकी है. मुंबई की बात करें तो यहां पर 52667 मामले हैं और 1857 लोग दम तोड़ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में यहां पर 1567 नए केस आए और 97 लोगों की मौत हुई है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsयूके से 91 मरीज इंदौर आए ज्यादातर लोगों के कोविड-19 टेस्ट हो चुके रिपोर्ट आना अभी बाकी 2,124 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोविदांना नवीन ताण लागल्याची शंका: पुण्याच्या रूग्णाच्या नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ व्हायरोलॉजीने चौकशी सुरू केली, नायडू रुग्णालयात शिफ्ट केले व संपर्क साधण्यास सुरवात केली. 2,127 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવેક્સિન માટે રજિસ્ટ્રેશન:અમદાવાદીઓ હવે કોરોના વેક્સિનની ઓનલાઇન નોંધણી પણ કરાવી શકશે, નામ-સરનામું સહિત તમામ વિગતો ભરવાની રહેશે 2,127 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोरोनावरील नवीन निकालः लंडनहून दोन उड्डाणे केलेल्या प्रवाशांना मुंबईत उतरल्यानंतर क्वारंटाईन सेंटरमध्ये नेण्यात आले, प्रवासी संतापलेले दिसले 2,130 दिन पहले
Health & Fitnessपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कोरोना से संक्रमित हो चुके प्रेम चंद गुड्डू भी बिना मास्क के नजर आए 2,230 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबंदिशों के बिना पहला रविवार:भोपाल में ऑनलॉक-4; लोग लेकव्यू घूमने पहुंचे, जल्द ही चलेगा क्रूज भी, न्यू मार्केट भी खुला 2,237 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपटना में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी और मांस की दुकानें खुलेंगी; 6 सितंबर तक यह आदेश लागू रहेगा 2,252 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessवैश्विक महामारी से निपटने के लिये इंदौर पुलिस को मिल रहा हैं प्रतिपल, सामाजिक संस्थाओं का साथ 2,290 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसांसद शंकर लालवानी ने किया मोदी और शिवराज की तस्वीर वाले मास्क का वितरण, कोरोना से बचाव को प्राथमिकता बताया 2,313 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसंस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व संस्था प्रवेश के सहयोग व महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क का ट्रेन्चिंग ग्राउंड में कोरोनॉ फाइटर्स को किया वितरण 2,317 दिन पहले