देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

PM की कैबिनेट मीटिंग में ऐसे दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, अमित शाह बोले-क्या आप भी?

बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया. सोशल मीडिया पर कैबिनेट मीटिंग की एक फोटो शेयर की जा रही है.

Abhishek Raghuvanshi25 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
PM मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का ऐसा रखा ध्यान, अमित शाह बोले- क्या आप भी...

बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया.

सोशल मीडिया पर कैबिनेट मीटिंग की एक फोटो शेयर की जा रही है. इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम मंत्री सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करते हुए दूर-दूर बैठे नजर आ रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने ये तस्वीर ट्वीट की है.

नई दिल्ली. भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों से अपील की है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और अपने घरों में ही रहें. इस बीच बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया.

सोशल मीडिया पर कैबिनेट मीटिंग की एक फोटो शेयर की जा रही है. इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम मंत्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर-दूर बैठे नजर आ रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने ये तस्वीर ट्वीट की है.

उन्होंने लिखा- ‘सोशल डिस्टेंसिंग आज समय की जरूरत है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं… क्या आप कर रहे हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक की तस्वीर.’ अमित शाह के अलावा बीजेपी के एक अन्य नेता ने भी 7 लोक कल्याण मार्ग में हुई कैबिनेट मीटिंग की फोटो शेयर की है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के अब तक 586 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं. कोरोना से अब तक 111 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 44 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं. कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसे रोकने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग ही है.

इसी के मद्देनजर पीएम मोदी ने 24 मार्च की रात 12 बजे से अगले 21 दिनों तक पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है. 15 अप्रैल तक ये लॉकडाउन लागू रहेगा. हालांकि, इस दौरान लोगों को जरूरी चीजों की सप्लाई मिलती रहेगी.

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के सोशल डिस्टेंसिंग वाली कैबिनेट मीटिंग की तस्वीर की तारीफ भी हो रही है. एक यूजर ने इसके लिए पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए लिखा- आप जियो हजारों साल.

इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सोशल डिस्टेंसिंग आज वक्त की जरूरत है. घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए.

ये भी पढ़ें: किस काम की तालियां? डॉक्टरों को पुलिस ने मारा थप्पड़, मकान मालिक ने ‘गंदा’ कहकर घर से निकाला

कोरोना वायरस के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने की शादी, पत्नी को तलाक देकर उसकी भतीजी को बनाया दुल्हन!

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 3:07 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 5 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 7 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 9 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 10 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 10 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 10 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 10 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑