देश की बात, आपके शहर से
MP COVID-19 Update: इंदौर में कोरोना से एक दिन में दो ने दम तोड़ा, MP में अब तक 8 की मौत                                        Indore News in Hindi
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

MP COVID-19 Update: इंदौर में कोरोना से एक दिन में दो ने दम तोड़ा, MP में अब तक 8 की मौत Indore News in Hindi

इंदौर.COVID-19 के चपेट में आए इंदौर शहर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से आज एक-के बाद एक दो मरीज़ों की मौत हो गयी है.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर.COVID-19 के चपेट में आए इंदौर शहर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से आज एक-के बाद एक दो मरीज़ों की मौत हो गयी है. वायरस की चपेट में आई एक महिला मरीज़ की मौत के कुछ ही देर बाद एक और पुरुष ने दम तो़ड दिया.इसे मिलाकर इंदौर में अब तक 5 और एमपी में कुल 8 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. उज्जैन में दो और खरगोन में भी कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत गयी है.इंदौर में भर्ती मरीज़ों में से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है.

इंदौर में कोरोना पीड़ितों और मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. शहर में कोरोना संक्रमित पांचवे मरीज ने भी दम तोड़ दिया. मृतक मोती तबेला इलाके का रहने वाला था. इससे कुछ देर पहले ही 65 साल की महिला की सुबह मौत हुई. उनका कई दिनों से शहर के एमआर टीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था. एमपी में कोरोनो पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 99 हो गयी है. मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां बुधवार को कोरोना के 12 और नये मरीज़ मिले हैं. रात 12 बजे के बाद एमजीएम कॉलेज की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. इसे मिलाकर इंदौर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 76 और मध्य प्रदेश में 99 हो गयी है.

तस्वीरों में खबर5 फोटो

सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आधी रात 12 बजे महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज कोरोना का हेल्थ बुलेटिन जारी करता है. इसमें 12 नये मरीज़ मिलने की पुष्टि की गयी. इन मरीज़ों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं हैं. इन्हें मिलाकर अब इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 76 हो गयी है और मध्य प्रदेश में यह संख्या 99 तक पहुंच गई है. इंदौर में कुल 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. इनके अलावा 2 मरीज़ उज्जैन के रहने वाले थे, जिनकी इंदौर में इलाज के दौरान मौत हुई. आठवां मृतक खरगोन का था.

महिला डॉक्टर के परिवार में फैला कोरोनाइस बीच एमवाय अस्पताल की जिस महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसके संपर्क में आए 13 डॉक्टरों को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है. ये महिला डॉक्टर एमवाय अस्पताल की प्रसूति विभाग में पीजी की स्टूडेंट और झांसी की रहने वाली हैं. महिला डॉक्टर के झांसी में रह रहे उनके पति और परिवार के 3 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. डॉक्टर 17 से 25 मार्च के बीच लखनऊ गयी थीं. आशंका है कि उसी दौरान वो कोरोना संक्रमण की शिकार हुईं. ये महिला जूनियर डॉक्टर तीन दिन से गर्भवती महिलाओं और नवजातों का इलाज कर रही थीं.

इंदौर में सबसे ज्यादा 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा उज्जैन में 6 (2 की मौत), जबलपुर में 8, भोपाल में 4, ग्वालियर व शिवपुरी में 2-2 और खरगोन में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है.

ग्वालियर से राहत भरी ख़बर
ग्वालियर से राहत भरी खबर ये मिली है कि बुधवार रात को आए 47 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. अब तक कुल 113 सैंपल भेजे गए, जिनमें से 88 की रिपोर्ट आ चुकी है. इनमें से सिर्फ 2 केस पॉज़िटिव मिले, बाकी 86 नेगेटिव आए हैं. 25 मरीज़ों की रिपोर्ट आना बाकी है. ग्वालियर में कुल 675 लोगों को होम क्वारेंटीन किया गया है.

जबलपुर का कोरोना अपडेट
जबलपुर से भी अच्छी खबर मिली. यहां बुधवार को आयी ICMR की जांच रिपोर्ट में सभी 17 केस निगेटिव आए हैं. शहर में अब तक कुल 151 सैंपल्स की जांच की गयी है. इनमें से अभी तक 8 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है.

भोपाल में हेल्प लाइन नंबर
भोपाल में नगर निगम ने सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.ये नंबर हैं-
9406903101
9406903102
9406903103
इन नंबरों पर कॉल करने से मदद उपलब्ध रहेगी. SMS या मिस्ड कॉल और वॉटसअप कॉल करके भी ज़रूरतमंद लोग मदद मांग सकते हैं. नगर निगम ने रिलीफ फंड के लिए जनता से मदद मांगी है. WWW.BHOPALFIGHTCORONA.COM पर लॉग इन कर दान दिया जा सकता है.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने की तारीफ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लॉकडाउन के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन पालन कर रहे लोगों का के जज्बे को सलाम किया है. उन्होंने ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभा रहे लोगों की ट्वीट के जरिए तारीफ की है. उन्होंने लिखा-संकट की इस घड़ी में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे प्रदेश के सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य वर्कर्स, पुलिस प्रशासन, शासकीय अधिकारी और कर्मचारी और मीडिया के सम्मानीय साथियों के जज़्बे को मैं सलाम करता हूं.

कन्या भोज न देने की अपील
चैत्र नवरात्रि का आज नौंवा दिन है. जबलपुर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो कन्या भोज इस बार ना कराएं.कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बरती जा रही सतर्कता के कारण लोग घर में ही पूजा करें.

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंज़ा
भोपाल में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.बीते 24 घंटे में 41 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. 22 मार्च से 1 अप्रैल तक कुल 11 दिन में धारा 144, धारा 188, 269, 270 ipc एवं राष्ट्रीय आपदा अधिनियम की धारा 51 के तहत 240 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

(ब्यूरोज के इनपुट के साथ)

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले
↑