देश की बात, आपके शहर से
MP में सियासी संकट : जयपुर छोड़ इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, कमलनाथ ने लगाई पहरेदारी                                        Indore News in Hindi
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

MP में सियासी संकट : जयपुर छोड़ इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, कमलनाथ ने लगाई पहरेदारी Indore News in Hindi

एमपी में सियासी संकट-जयपुर से इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला. MP Crisis: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात पर सफाई दी है. साथ ही कहा कि वह BJP में कभी नहीं जाएंगे. इंदौर.

Abhishek Raghuvanshi12 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एमपी में सियासी संकट-जयपुर से इंदौर लौटे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला.

तस्वीरों में खबर24 फोटो

MP Crisis: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात पर सफाई दी है. साथ ही कहा कि वह BJP में कभी नहीं जाएंगे.

इंदौर. शहर के विधानसभा क्षेत्र एक से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अचानक जयपुर से इंदौर लौट आए हैं. वह बुधवार को ही सभी विधायकों के साथ प्लेन से जयपुर गए थे. संजय शुक्ला को बीजेपी (BJP) का करीबी भी माना जाता है. ऐसे में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. हालांकि, शुक्ला ने स्पष्ट किया कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिन के लिए इंदौर (Indore) आए हैं और वापस जयपुर चले जाएंगे.

संजय शुक्‍ला की निगरानी के लिए सीएम कमलनाथ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल को लगा दिया है. विनय पूरे समय संजय शुक्‍ला के साथ साए की तरह रहते हैं. हालांकि, शुक्ला ने कहा वह कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं गरीबी से ऊपर उठा हूं और ज्योतिरादित्य सिंधिया शुरू से ही सिंहासन पर बैठे हैं. वह कार्यकर्ताओं की दिक्कत नहीं जानते हैं.’

यह है दावा
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि जयपुर में अभी कांग्रेस के 84 विधायक हैं. हम लोग पूरी ताकत से कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के साथ हैं. सरकार को कोई खतरा नहीं है. जयपुर में विधायक आराम कर रहे हैं. किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. सब साथ में हैं. संजय शुक्‍ला ने बताया कि उनलोगों के मोबाइल भी चालू हैं और मीडिया से भी बात कर रहे हैं, लेकिन बेंगलुरू में मौजूद कांग्रेसी विधायकों से मीडिया को चर्चा नहीं करने दी जा रही है. उन्‍होंने दावा किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन वाले वीडियो भी पुराने हैं. वीडियो जारी करने से कुछ नहीं होगा, उनमें से ज्यादातर विधायक हमारे साथ हैं. कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपाई बेंगलुरू में उनके सिर पर सवार हैं. अगर वो स्वतंत्र हैं तो मीडिया और फिर घरवालों से बात करने दिया जाना चाहिए, क्योंकि उनके घर वाले परेशान हो रहे हैं. बीजेपी ने उनको कैद कर रखा है.

‘बीजेपी में नहीं जाऊंगा’
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय की मुलाकात पर भी अपनी सफाई देते हुए बताया कि वो धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पितृ पर्वत पर गए थे. हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा शामिल होने के लिए वो गए थे. वहां उनकी मुलाकात इन नेताओं से हुई थी, लेकिन वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. संजय शुक्‍ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्‍हें बहुत सम्मान दिया है. एनएसयूआई के अध्यक्ष से लेकर दो बार पार्षद और फिर विधायक बनाया है. मैं इस पार्टी को नहीं छोड़ सकता. मेरे बारे में अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं जो गलत है.

ये भी पढ़ें-
Photos : भोपाल की सड़कों से हटाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर्स

मध्य प्रदेश में सियासी संकट :ज्योतिरादित्य की ताकत बने पिता माधवराव के वफादार

 

 

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 12, 2020, 1:19 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑