देश में पहली बार प्लाज्मा थेरेपी के जरिए मरीज ने जीती कोरोना से जंग
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और इस महामारी के इलाज के लिए रोज नए प्रयोग हो रहे हैं. ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी तकनीक से संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर डॉक्टरों और विशेषज्ञों के बीच एक नई उम्मीद जगी है.
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और इस महामारी के इलाज के लिए रोज नए प्रयोग हो रहे हैं. ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी तकनीक से संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर डॉक्टरों और विशेषज्ञों के बीच एक नई उम्मीद जगी है. इस तकनीक के जरिए देश में पहले मरीज का सफल इलाज किया गया है और अब उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है.
दिल्ली के रहने वाले 49 साल के एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना से पीड़ित इस मरीज का इलाज प्लाज्मा थेरेपी के जरिए किया गया जो बेहद सफल रहा. उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है.
49 साल के उस शख्स में 4 अप्रैल को कोरोना के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उस मरीज की स्थिति और बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें बाहरी ऑक्सीजन के जरिए जीवित रखा गया.
सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें निमोनिया हो गया जिसके बाद 8 अप्रैल को उन्हें वेंटीलेटर पर रखना पड़ा. जब मरीज की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा, तो उसके परिवार ने प्लाज्मा थेरेपी के जरिए उपचार करने की डॉक्टरों से गुजारिश की. भारत में कोरोना के खिलाफ पहली बार किसी मरीज पर उपचार की इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया.
पीड़ित के परिवार ने ही प्लाज्मा देने वाले की व्यवस्था की. प्लाज्मा डोनेट करने से पहले डोनर का हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और एचआईवी के साथ ही कोरोना टेस्ट भी किया गया और सभी जांच निगेटिव आने के बाद डोनर का प्लाज्मा लिया गया. गंभीर रूप से बीमार 49 वर्षीय मरीज को 14 अप्रैल की रात को इस उपचार तकनीक के प्रोटोकॉल के तहत प्लाज्मा दिया गया था.
डॉक्टरों के अनुसार, एक डोनर 400 मिलीलीटर प्लाज्मा दान कर सकता है जिससे दो लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है. 200 मिलीलीटर प्लाज्मा एक रोगी के इलाज करने के लिए पर्याप्त होता है.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 12 दिन पहले
MadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 18 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 37 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 90 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 194 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 203 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 339 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 379 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 20 गांवों के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया कलेक्टर ने शुरू कराई, उज्जैन के 9 गांव की जमीनें भी शामिल, 1370 करोड़ आएगी लागत 538 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainगणतंत्र दिवस पर नहीं फहराया तिरंगा मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल को भेजा जेल…. 666 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन से लौट रहे बाइक सवार कंटेनर में जा घुसे, एक की मौत 675 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है 690 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainमहाकाल मंदिर पहुंची सीबीआरआई की टीम:मंदिर के प्राचीन और नए निर्माण की क्षमता की करेगी जांच 771 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainलड़की की ड्रेस में एटीएम में वारदात करने घुसे बदमाशो ने सीसीटीवी कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे… 775 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainपूर्व पार्षद और होटल कारोबारी गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई 775 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 833 दिन पहले
Ujjainटाइम न्यूज़ से विशेष चर्चा में पंडित आशीष गुरु ने बताया सावन मास मे बाबा महाकाल के दर्शन का महत्व 852 दिन पहले
Ujjainमहाकाल की नगरी में श्री श्री उत्तम महाराज एवं समर्पण कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत 854 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainतंत्र-मंत्र के चलते काट दी कुत्ते की टांग.. 854 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 855 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 855 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 856 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 860 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 861 दिन पहले