सीनियर सिटीजन के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सायबर सेल इंदौर की ईकाई ने दो एडवायजरी की है।
राज्य सायबर सेल इंदौर एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि लगातार देखने में आ रहा है कि सीनियर सिटीजन को इंशोरेंस की पाॅलिसी लेप्स होने या रिन्यू होने के लेकर बदमाश बीमा अधिकारी बनकर काॅल कर उनके साथ ठगी करते है। जिसकी शिकायत मिलने पर सायबर पुलिस ने तीन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन से सौशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उन्हे महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर उनसे रूपए मांगते है। इस तरह की एक शिकायत महिला सीनियर सिटीजन द्वारा हालही में सायबर सेल को की गई थी, जिसको ध्यान में रखते हुए सायबर सेल पुलिस ने दो एडवायजरी जारी की है।
सायबर सेल इंदौर एसपी जितेन्द्र सिंह के अनुसार एडवायजरी जारी करने का उदेश्य आम जनता के साथ ही सीनियर सिटीजन को जागरूक करना है।
