मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने शहर में अपराध कम करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नक़्शे-कदम पर चलते हुए बदमाशों और गुंडों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इंदौर ने पुलिस लगातार गुंडे और माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और एनएसए और जिला बदर जैसी कार्रवाई कर रही और जिला बदल जैसी कार्रवाई कर रही है
इंदौर पुलिस ने गुंडों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कई गुंडे और माफियाओं को सलाखों के पीछे भेज दिया है हाल ही में छतरीपुरा थाना क्षेत्र के दो गुंडे जिनमें अभिषेक वर्मा और लकी वर्मा के खिलाफ एनएससी की कार्रवाई की गई है हाल ही में इन दोनों बदमाशों ने भाजपा के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा के घर पर हमले की साजिश रची थी और पूर्व में भी इनके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई अपराध पंजीबद्ध है
इसके अलावा पुलिस ने पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के लिस्टेड गुंडा मोंटी पुरी को भी रासुका में निरुद्ध किया है एडिशनल एसपी राजेश व्यास का कहना है कि आने वाले समय में पुलिस गुंडे और बदमाशों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करेगी ऐसे गुंडे और बदमाश जो लगातार आए दिन लोगों को परेशान करते हैं उनको लेकर हमने एक गुंडा लिस्ट तैयार की है और इन समस्त गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
पुलिस ने थाना छतरीपुरा पंढरीनाथ मल्हारगंज जैसे थाना क्षेत्रों में लगभग 12 से अधिक गुंडों को रासुका में निरुद्ध कर चुकी है और 50 से अधिक गुंडों का जिला बदर किया जा चुका है
सुपर पुलिस कर रही है गुंडों खिलाफ लगातार कार्रवाई
इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में 2 गुंडों के खिलाफ किया एनएसए कार्रवाई
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के एक और अपराधी को किया गया एनएसए में निरुद्ध
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिए हैं गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश
