मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एमआईजी लसूडिया व विजय नगर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट का खुलासा किया था जिसमें करीबन 30 युवतियां व कई युवकों को पकड़ा गया था जिस के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था मुख्य आरोपी सागर जेल में पुलिस की पूछताछ में कई और खुलासे किए हैं
इंदौर के पूर्वी थाना क्षेत्र लसूडिया विजयनगर व एमआईजी में अधिकारियों के निर्देशन पर टीम गठित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट मैं संगलिप्त पर कार्रवाई की गई थी कार्रवाई के दौरान करीबन 30 युवतियों को मौके से सेक्स रैकेट संचालित करने वाले लोगों चंगुल से छुड़ाया गया था जिनमें से करीब 9 लड़कियां पूछताछ में बांग्लादेशी पाई गई थी वहीं पुलिस ने कई पूछताछ करते हुए इसी गैंग से जुड़े हुए फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाने वाली गैंग को भी पकड़ा गया था इसी को लेकर कड़ी में पुलिस द्वारा दबिश देते हुए दिल्ली से सागर जैन उर्फ सैंडो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस इंदौर लेकर आई थी पूछताछ में सागर जैन कई अहम खुलासे किए हैं सागर जैन सेक्स रैकेट के साथ-साथ प्रतिबंधित दवा एमडी का भी कारोबार करता था इस दवा का उपयोग यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए किया जाता है
बता दे इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने करीबन 27 से भी अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और आने वाले समय में और भी ऐसे कई लोग सामने आने की संभावना है साथ ही प्रतिबंधित दवा मामले में भी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है
सुपर अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस कर रही है कार्रवाई
30 से अधिक लोग अब तक पकड़े जा चुके हैं
कई बांग्लादेशी लड़कियां कराई गई थी मुक्त
पुलिस सेक्स रैकेट के मुख्य आरोपी को कर चुकी है गिरफ्तार
पुलिस सागर जैन उर्फ सैंडो से कर रही है और पूछताछ
पूछताछ में सागर उर्फ सैंडो ने नशीली दवाओं के संबंध में कई राज उगले
