इंदौर नारकोटिक्स विंग ने कार्यवाही करते हुए धार के बायखेड़ा में एक किसान के खेत में कपास के साथ गांजे की खेती कर रहे किसान के यह नारकोटिक्स विंग ने दबिश देकर करीब दो क्विंटल गांजे के पौधे के साथ पूरा खेत किया जप्त पकड़े गए गांजे की अंतराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है
दरसअल पूरा मामला धार के बायखेड़ा का है जहाँ नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार के बायखेड़ा में एक किसान ने खेत में कपास की फसल के साथ में दो क्विंटल से ज्यादा का गांजा बो रखा था। सूचना मिलने पर इंदौर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर करीब दो क्विंटल गांजा जप्त कर पूरे खेत को सील कर दिया वही इतने बड़े खेत मे गांजे की खेती देखकर अफसर भी हैरान रह गए थे। वही नारकोटिक्स विभाग के एएसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि मुखबिर से लगातार सूचना मिल रही थी कि धार के बायखेड़ा गांव में 4 बीघा के एक खेत में गांजे के 60 से ज्यादा पौधे लगे हुए थे जिसकी कीमत 20 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। नारकोटिक्स विंग की जानकारी लगते ही खेत का मालिक नानसिंह वहां से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। वही नारकोटिक्स एएसपी ने बताया कि ये गांजा इंदौर व इंदौर के आसपास सप्लाई करने के लिए खेत मे उगाया जा रहा था।
