वल्लभनगर में रहने वाले एक सरपंच के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला। चोर यहां से 15 तोला सोना व करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी चुरा कर भाग खड़े हुए। वारदात के समय परिवार के लोग पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव गए हुए थे। तुकोगंज थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।
इंदौर शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है इसी कड़ी में तुकोगंज थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर में एक सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला। मकान सत्येंद्र सिंह पवार का है जो उज्जैन के पास कदवाली ग्राम के सरपंच हैं दरअसल सत्येंद्र अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव बेरछा गए हुए थे घर को सुना पाकर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों में लगी अलमारियों के ताले तोड़ उसमें रखे जेवरात व नकदी चुरा कर भाग खड़े हुए
परिजनों के अनुसार घर की बाई सुबह पौधों को पानी देने आती थी रविवार की सुबह जब वह घर पहुंची तो मेन गेट का ताला और मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। चोरी की इस वारदात में किसी परिचित के हाथ होने की आशंका परिजनों ने जताई है।
