जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले चेन खींचकर फरार हो गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले चेन खींचकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की।

घटना शुक्रवार रात की है। दरअसल गोपाल में रहने वाली एक महिला कुछ सामान लेने के लिए खातीपवाला टेंक गई थी, इसी दौरान माणिकबाग ब्रिज पर बाइक पर दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी और भाग खड़े हुए। घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने पर आकर चेन लूट की शिकायत दर्ज कराई। एएसपी राजेश व्यास के अनुसार मामले में क्षेत्र के कुछ बदमाशों को राउंड अप किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार पुलिस जल्द चेन लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Exit mobile version