पूर्व राज्यमंत्री और प्रदेश में उपचुनाव के पहले सभी 28 सीटों पर लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी स्थित आलीशान आश्रम और आरामगाह पर प्रशाशन का बुलडोजर चला। ये आश्रम और विश्राम गृह शहर के ग्राम जम्बुड़ी हप्सी में कुल 46 एकड़ भूमि में बना था जिसके एक बड़े हिस्से पर कम्प्यूटर बाबा द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन ने रविवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 100 से अधिक निगम वाहनों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान विरोध के स्वर भी उठे लेकिन प्रशासन ने शांति भंग करने ले आरोप में वारंट जारी कर कंप्यूटर बाबा सहित कुल 7 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सन 2000 में जिस जमीन पर अवैध निर्माण कर आश्रम बनाया गया है वो जमीन जिला योजना समिति द्वारा निर्णय लेकर गौ शाला के लिए ग्राम पंचायत को आवंटित की गई थी। प्रशासन की माने तो 46 एकड़ भूमि पर बाद में तथाकथित बाबाओ द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था और खुद रहने लगे। इस बात की शिकायत मिलने पर कलेक्टर मनीष के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार द्वारा नोटिस दिया गया बावजूद इसके कंप्यूटर बाबा ने अवैध निर्माण नही हटाया। इसके बाद आज नगर निगम का बड़ा अमला, एक एडिशनल एसपी, तीन सीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और आज सुबह अचानक कार्रवाई कर कंप्यूटर बाबा सहित कुल 7लोगो को गिरफ्तार कर लिया और अवैध निर्माण को नेस्तोनाबूद कर दिया। वही प्रशासन को 2 अन्य स्थानों पर कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माणों की जानकारी मिली है जिस पर भी आने वाले दिनों के कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि प्रशासन की इन बड़ी कार्रवाई ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है और ये चर्चा भी चल रही है की ये संकेत है कि प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काविज रहेगी और सीएम शिवराज पर निशाना साधने वाले कंप्यूटर बाबा को अब बख्शा नही जाएगा क्योंकि लोकतंत्र बचाओ यात्रा के अलावा पूर्व में भी कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमले बोले थे। फिलहाल, बाबा जेल में है और उनका सेंटर ध्वस्त किया जा चुका है।वही कांगेस ने भी इसका विरोध सुरु कर दिया है कांग्रेस के देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने कहा है कि।
कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने किया कार्यवाही का विरोध पटेल ने कहा कि यह मंदिर कलोता समाज का है अगर मंदिर तोड़ने की कार्यवाही की गई तो पूरा कलोता समाज सड़क पर आकर आंदोलन करेगा
ग्राम जमूडी हपसी तहसील हातोद के अंतरगत श्री नामदेव दास त्यागी कंप्यूटर बाबा द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर छह सौ दस बटे एक और छह सौ दस बटे दो में दो एकड़ भूमि पर अनअधिकृत रूप से क़ब्ज़ा प्रमाणित पाया गया था
राजस्व प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध दो हज़ार रुपये का अर्थदंड आरोपित करते हुए शासकीय भूमि के अनाधिकृत क़ब्ज़े से बेदख़ल किए जाने का आदेश पारीत किया गया था। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा आज यह कार्यवाही की गई है और अतिक्रमण करता को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
