समय के हिसाब से पुलिस ने भी अपने तौर-तरीके बदले हैं। अपराधियों के लिए पुलिस सख्त रवैया अपनाती है तो आम आदमी के लिए वह संवेदनशील भी रहती है। इसी के चलते पुलिस में वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन की सुविधा शुरू की है जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याएं पुलिस को हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से बता सकते हैं
शहर में कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर कई काम हुए हैं। शहर के 20 हजार से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड तैयार कराए गए हैं और उन्हें कई तरह की रियायतें विभाग उपलब्ध कराता है। वे खुद को अकेला महसूस न करें, इसके लिए क्षेत्र के पुलिस अफसर उसने संपर्क भी बनाए रखते हैं। इसी के चलते पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन भी शुरू की है जिसमें वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याएं पुलिस को अवगत करा देते है और क्षेत्र के आला अधिकारी उसका कोई समाधान करते हैं
वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बुजुर्ग अपनी समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर या प्रत्यक्ष रूप से आकर पुलिस के वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सेंटर पर बता सकते हैं और हमारी कोशिश होती है कि हम उसे तुरंत हल करने की कोशिश करते हैं एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि किस तरीके की समस्याएं बुजुर्गों को आमतौर पर आती है उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किए
गौरतलब है कि शहर में ऐसे कई बुजुर्ग दंपत्ति रह रहे जो अकेले ही निवास कर रहे और उनके बच्चे या तो कहीं नौकरी पर बाहर हैं या उनके साथ नहीं रहते हैं यह वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सेवा इन बुजुर्गों के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रही है

