नौकरी दिलाने के बहाने इंदौर बुलाकर किया एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि नाबालिग पंजाब की रहने वाली है, जिसे नौकरी दिलाने के बहाने इंदौर बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

दरअसल तुकोगंज थाने पर नाबालिग ने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई कि, परविंदर सिंह नामक व्यक्ति जो पंजाब का रहने वाला है। उक्त व्यक्ति ने नाबालिग को माह अगस्त में नौकरी दिलाने का बोलकर इंदौर बुला लिया था,जहां उसके साथ देहिक शोषण किया। इस दौरान उसने पीड़िता का एमएमएस भी बनाया, जिसका डर दिखाकर नाबालिग के साथ कई बार गलत हरकत भी की। पीड़िता, परविंदर को चकमा देकर भाग निकली, और परिजनों के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया के अनुसार उक्त व्यक्ति के साथ एक युवती के भी होने का पता चला है, जिसे राउंड अप किया जा रहा है। इसके साथ ही परविंदर के ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसके दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version