सेवा कुंज हाॅस्पिटल के पूर्व संचालक डाॅक्टर रमेश बदलानी सहित चार लोगों के खिलाफ कनाड़िया थाने पर धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। डाॅक्टर बदलानी पर कर्मचारियों के टीडीएस, पीएफ सहित अन्य मद की राशि संबंधित विभाग में जमा करने की बजाय खुद रखने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कनाड़िया थाना पुलिस ने आस्था फाउंडेशन के महेश अग्रवाल की शिकायत पर डाॅक्टर रमेश बदलानी सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार डाॅक्टर बदलानी सेवा कुंज अस्पताल के पूर्व संचालक रह चुके है। उक्त अस्पताल श्री आस्था फाउंडेशन फाॅर एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित होता है। डाॅक्टर बदलानी द्वारा धोखाधड़ी कर संस्था को आर्थिक हानि पहंुचाई है। जिसमे हाॅस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारियों का टीडीएस, पीएफ और प्रोफेशनल टैक्स संबंधित विभागों में जमा करने की बजाय खुद रख लिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
