सीसीटीवी की मदद से 11 को गिरफ्तार ओर 4 आरोपी का नेमा के घर तक जुलूस निकाल कर मंगवाई माफी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले दिनों भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है जिसमें से 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है वही चार लोगों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की गई है वही 7 लोगों को आज उनके क्षेत्र में जुलूस पुलिस द्वारा निकाला है आरोपियों से उठक बैठक भी लगवाई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के घर पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया था जिसमें घर में काफी तोड़फोड़ भी की थी जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे वही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर लिया है वही 11 लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें से चार लोग लिस्ट बदमाश है इन चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है वही 5 लोगों को आज पुलिस ने गोपीकृष्ण नेमा के घर तक जुलूस निकाला वह कान पकड़ कर उठक बैठक भी लगवाई।

Exit mobile version