मीडिया के माध्यम से इन दिनों ठगी की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है ऐसा ही मामला सामने आया जहां इंदौर के एक आरोपी ने कोयंबटूर के सोना चांदी व्यापारी को व्यापारी को 15 लाख रुपए के जेवरात का चूना लगा दिया फिलहाल व्यापारी ने जूनी इंदौर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
मामला इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां शिकायतकर्ता श्रीनिवासन निवासी कोयंबटूर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की थी फेसबुक के माध्यम से आरोपी राकेश सोनी ने आभूषण खरीदने के लिए श्रीनिवासन से संपर्क साधा था जिसमें इन दोनों का सौदा भी पट गया था 14 फटने के बाद आरोपी राकेश सोनी ने श्रीनिवासन को इंदौर बुलाया और सोने के आभूषण लेकर पेमेंट दूसरी दुकान से देने का कहकर फरार हो गया उसके बाद श्रीनिवासन खुद को ठगा महसूस करने के बाद थाना जून इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है
