पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं गुंडा अभियान के तहत द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 80 गुंडों को चिन्हित किया गया। जिन्हें थाने बुलवाकर डोजियार भरवाने के साथ ही किसी भी तरह का अपराध नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार यदि बदमाशों द्वारा किसी भी प्रकार का अपराध किया जाता है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर शहर में लूट चैन स्नैचिंग सहित अन्य वारदात लगातार बढ़ते जा रहे है। जिससे सीधे आम जनता प्रभावित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर आईजी योगेश देशमुख द्वारा गुंडा अभियान चलाकर बदमाशों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में भी गुंडा अभियान के तहत गुंडों को चिन्हित कर उन्हें थाने बुलाया जा रहा है। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह नागर के अनुसार थाना क्षेत्र के 80 गुंडों को चिन्हित कर उन्हें थाने बुलाया जा रहा है। अब तक 20 गुंडों ने थाने आकर डोजियर भरवाया गया है। बदमाशों को किसी भी तरह का अपराध नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। वही चेताया भी जा रहा है यदि उनके द्वारा कोई अपराध किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
