इंदौर पुलिस द्वारा पश्चिम क्षेत्र में गुंडा अभियान चलाकर 700 गुंडों को चिन्हित कर उनसे डोजियर भरवाया जा रहा है। रविवार को एसपी पश्चिम छत्रीपुरा थाना पहुंचे और बदमाशों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। एसपी ने साफ हो कर दिया कि यदि उनके द्वारा किसी भी प्रप्रकार का अपराध किया गया, तो उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
इंदौर आईजी योगेश देशमुख के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष गुंडा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते सूची बद्ध गुंडों को थानों में बुलाकर उनसे डोजियर भरवाए जा रहे है। रविवार एसपी पश्चिम महेशचंद जैन ने सभी थानों का निरीक्षण किया। छत्रीपुरा थाने पहंुचे एसपी ने बड़ी संख्या में थाने पर मौजूद सूचीबद्ध बदमाशों को शांति से रहने व किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करने की चेतावनी दी।
एसपी पश्चिम महेश चंद जैन के अनुसार पश्चिम क्षेत्र के सभी थानों में करीब 700 बदमाशों को सूचिबद्ध कर उन्हे थाने बुलाकर डोलियर भरे जा रहे है। इसके साथ ही उन्हे चेताया गया है कि यदि उनके द्वारा अपराध किया गया तो पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
