इंदौर के पित्र पर्वत पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए लव जिहाद पश्चिम बंगाल चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की इस दौरान वेबसाइट के माध्यम से पड़ोसी जा रही अश्लीलता के विरोध में भी अपनी राय रखी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लव जिहाद को लेकर कहा कि लव जिहाद की परिभाषा को समझना होगा.. षड्यंत्रपूर्वक किया जाता है इसलिए यह गलत है,
लव जिहाद में कितने साल की सजा का प्रावधान हो, इसका फैसला विधायक करेंगे, पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल चुनाव में हमने मांग की है कि राज्य पुलिस को चुनाव से अलग रखा जाए, बंगाल में सुपारी किलिंग शुरू हो गई है, घुसपैठियों के जरिये घटनाएं की जा रही है। वही OTT पर परोसी जा रही अश्लीलता पर कहा कि मैं इसके विरोध में हूँ और केंद्र सरकार को चाहिए कि वो कंटेंट को नियंत्रित करने की व्यवस्था करे, वही पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर कहा कि वे तो पहले से ही कट्टर हैं.. एक कार्यक्रम में उन्होंने दीप नहीं जलाया था और जूते भी नहीं उतारे थे.. इससे पता चलता है कि उनकी सोच कैसी है, साथ ही शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर कहा की मैं दिन का कर्फ्यू लगाने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन लोगों को खुद की और समाज की चिंता करना चाहिए ।
