पुलिस की एक नई पहल के चलते रावाजी थाना परिसर मे एक्सरसाइज करते दिखे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस का शहर के गुंडों को लेकर एक नया अभियान शुरू हुआ है इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख के आह्वान पर अब हर थानों में गुंडों की परेड महीने के दो रविवार होगी जिसकी शुरुआत इंदौर के रावजी बाजार पुलिस थाने से हुई इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भी मौजूद थे

पुलिस थाना परिसर में एक्सरसाइज करते यह पुलिस के जवान नहीं है बल्कि रावजी बाजार पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तमाम निगरानी शुदा बदमाश है मतलब गुंडे जी हां अब गुंडों को हर महीने के दो रविवार थाने पर आना होगा और पुलिस गुंडों से संवाद करेगी उनका मोबाइल नंबर प्रॉपर्टी की डिटेल और रिश्तेदारों से संपर्क की पूरी जानकारी लेगी और गुंडों को अपराध से दूर करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए की इसी तरीके के तहत फिजिकल एक्सरसाइज गुंडों की थाने पर कराई गई है

Exit mobile version