Covid 19: टेस्ट की गई वैक्सीन रही कारगर तो तुरंत लाखों डोज बना लेगी ये कंपनी
बड़े स्तर पर वैक्सीन बनाने की तैयारी. पिछले हफ्ते अमेरिका की कंपनी मॉडर्न थेराप्यूटिक्स (Moderna therapeutics) ने एक वैक्सीन का ट्रायल कोरोना वायरस (Covid 19) से संक्रमित महिला पर किया है. नई दिल्ली.
बड़े स्तर पर वैक्सीन बनाने की तैयारी.
पिछले हफ्ते अमेरिका की कंपनी मॉडर्न थेराप्यूटिक्स (Moderna therapeutics) ने एक वैक्सीन का ट्रायल कोरोना वायरस (Covid 19) से संक्रमित महिला पर किया है.
इस तरह से किया जाएगा टेस्ट
टाइम डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मॉडर्न थेराप्यूटिक्स के द्वारा तैयार वैक्सीन के परीक्षण के पहले चरण से पता चलता है कि यह सुरक्षित है तो कंपनी इसके बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए पूरी तरह से तैयार है. वैक्सीन का अध्ययन सबसे पहले उन 45 स्वस्थ लोगों के समूह पर किया जाएगा, जो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं.
तीन अलग-अलग डोज का होगा परीक्षणइस समूह में वैज्ञानिक यह देखना चाह रहे हैं कि क्या इसके डोज सुरक्षित हैं. वे तीन अलग-अलग डोज का परीक्षण करके ये देखेंगे कि कौन सा डोज शरीर के इम्यून सिस्टम को तेजी से सक्रिय करता है. अगर ये शुरुआती तौर पर कोई साइड इफेक्ट विकसित नहीं करते हैं, तो शोधकर्ता उन परिणामों की पुष्टि करने के लिए सैकड़ों और स्वस्थ लोगों पर इसके कंफर्मेशन के लिए परीक्षण करेंगे.
तैयारी अभी से शुरू
मॉडर्न थेराप्यूटिक्स ने अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ में टेस्ट की हुई वैक्सीन का भेजना शुरू कर दिया है. इसके बाद यह वैक्सीन अमेरिका के विभिन्न सेंटरों में भी जांची जाएगी. कंपनी के प्रेसीडेंट स्टीफन होग के अनुसार पहले से ही इस वैक्सीन की लाखों डोज का उत्पादन शुरू किया जा चुका है.
अगर वैक्सीन न केवल सुरक्षित, बल्कि सफल भी होती है, तो कंपनी वैक्सीन को बहुत जल्द बड़े स्तर पर बनाने का काम शुरू कर देगी. इस विशेष टीके को बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली गैर-पारंपरिक तकनीक द्वारा यह संभव है.
ये है तकनीक
कंपनी ने अपने टीके में वायरस के जीनोम के आनुवांशिक रूप mRNA का उपयोग किया है. जब इसे लोगों में इंजेक्ट किया जाता है, तो कोशिकाएं इसे संसाधित करती हैं ताकि प्रतिरक्षा कोशिकाएं इसे पहचान सकें और इसे काम के लिए टारगेट कर सकें. अधिकांश पारंपरिक टीकों को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रियाओं के उलट इस विधि में बड़ी मात्रा में वायरस की आवश्यकता नहीं होती है, जो कम समय लेने वाली होती है.
यह भी पढ़ें: सरकार ने देश की 12 निजी लैब को दी कोरोना टेस्ट की मंजूरी, यहां जानें LIST
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 23, 2020, 11:09 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 6 घंटे पहले
MadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 6 घंटे पहले
India Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 7 घंटे पहले
Sportsटोंगा ने सैमुअल को 20-18 से हराया, इंग्लैंड का बाहर होना 10 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेल्ली ने विश्व चैंपियन बने, मेक्सिको ड्राइवर रेटिंग्स 10 घंटे पहले
Health & FitnessMartha’s Rule: A&E चेतावनी प्रणाली बच्चों के लिए 11 घंटे पहले
TechnologySam Altman की दक्षिण कोरिया यात्रा: OpenAI और Samsung की नई साझेदारी 12 घंटे पहले
TechnologyBinance ने रिकॉर्ड हैक के बाद $3.64 बिलियन की शुद्ध निकासी के साथ यूजर्स को वापस भुगतान किया 13 घंटे पहले
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 14 घंटे पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 15 घंटे पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 16 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 1 दिन पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 1 दिन पहले
Technologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 1 दिन पहले
LifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहले
Lifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 1 दिन पहले
BusinessBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरू 1 दिन पहले
Businessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 1 दिन पहले
Sportsपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल की 1 दिन पहले